बढ़ते प्रदूषण और कंक्रीट के जंगलों के बीच प्रकृति को बचाना अब हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है। एक पेड़ माँ के नाम अभियान से प्रेरित होकर, हमने दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों को हरा-भरा बनाने के लिए 1 लाख से ज़्यादा पौधे लगाने का संकल्प लिया है। पर्यावरण की रक्षा ही मानव जीवन की रक्षा है, और इस महा-अभियान में समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी अनिवार्य है।



